शिक्षक MLC चुनाव में भाजपा ने तेज किया प्रचार अभियान:सभी विधायक मतदाताओं से संपर्क कर रहे; गोरखपुर से सर्वाधिक वोट दिलाने का लक्ष्य

Oct 09, 2026 - 18:17
0
शिक्षक MLC चुनाव में भाजपा ने तेज किया प्रचार अभियान:सभी विधायक मतदाताओं से संपर्क कर रहे; गोरखपुर से सर्वाधिक वोट दिलाने का लक्ष्य
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत के लिए भाजपा ने पूरा जोर लगा दिया है। पार्टी ने प्रचार अभियान तेज कर दिया। अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचने के लिए शुक्रवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक में रणनीति बनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि सभी मतदाताओं से अपील करें कि वह भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत दें। उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिक्षकों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक मतदाताओं को शामिल करना होगा। रानीडीहा स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर हुई बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाा का गृह जनपद होने के नाते शिक्षक एमएलसी चुनाव में यहां के मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक समन्वय, कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं चुनावी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा चुनाव में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए आपसी तालमेल, जनसंपर्क और समर्पित भाव से कार्य करने पर विशेष जोर दिया। जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कहा कि आगामी शिक्षक विधान परिषद चुनाव में ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने को लेकर समर्पित भाव के साथ एक दिशा में सामूहिक प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि जिले के सभी विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से सम्पर्क की रणनीति तय कर कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधिवत सम्पर्क स्थापित करने के लिए विधानसभा स्तर पर, पोलिंग बूथ स्तर पर तथा ब्लाक स्तर पर कार्यकर्ता पदाधिकारी तय किये गए हैं, जो शिक्षक एमएलसी चुनाव के मतदाताओं से संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा आगामी 12 अक्टूबर को गोरखपुर के महंत दिग्विजयनाथ पार्क में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षक मतदाताओं से सीधे संवाद करेंगे। जिलाध्यक्ष ने अपने पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से सीएम के साथ संवाद कार्यक्रम में अधिक से अधिक मतदाताओं को शामिल करने की अपील की। संचालन जिला महामंत्री राजाराम कन्नौजिया ने किया। बैठक में खजनी के विधायक श्रीराम चौहान, अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष बेचन राम, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, पूर्व विधायक संत प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष वंशबहादुर सिंह, डीसीएफ चेयरमैन गुलाब रध्वज सिंह, शिक्षक एमएलसी चुनाव के जिला संयोजक हरिकेश राम त्रिपाठी, केएम मझवार आदि उपस्थित रहै।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User