आगरा में खेरिया मोड़ ROB तीन महीने के लिए बंद:ट्रैफिक डायवर्ट, हल्के वाहन बारह खंभा होकर निकलेंगे

Oct 17, 2026 - 18:01
0
आगरा में खेरिया मोड़ ROB तीन महीने के लिए बंद:ट्रैफिक डायवर्ट, हल्के वाहन बारह खंभा होकर निकलेंगे
आगरा खेरिया मोड़ स्थित रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) पर मरम्मत कार्य के चलते 18 अक्टूबर से तीन महीने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है। खेरिया मोड़ तिराहा से ईदगाह चौराहे के बीच वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। आगरा पुलिस ने बताया कि पुल 50 साल पुराना है, जिसकी मरम्मत जरूरी है। इस दौरान यातायात सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। हल्के वाहनों के लिए रूट खेरिया मोड़ से ईदगाह जाने वाले वाहन खेरिया मोड़ तिराहा से अर्जुन नगर तिराहा, बारह खंभा फाटक, रुई की मंडी और नगला छउआ फाटक होते हुए ईदगाह पहुंचेंगे। वापसी में यही रूट रहेगा। हल्के माल वाहनों को अर्जुन नगर और बारह खंभा की तरफ जाने से रोका गया है। वे खेरिया मोड़ से धनौली, मुल्ला की प्याऊ, मलपुरा नहर होते हुए रोहता नहर या पथौली नहर की तरफ से निकलेंगे। सीओडी तिराहा से रुई की मंडी की तरफ ऑटो और ई-रिक्शा बंद रहेंगे। इन्हें साकेत कॉलोनी, साकेत हॉस्पिटल, कोठी मीना बाजार, पंचकुइयां और तहसील चौराहा होकर जाना होगा। पृथ्वीनाथ फाटक से भोगीपुरा आने वाले ऑटो को पुलिस चौकी से 200 मीटर पहले रोक दिया जाएगा। तहसील चौराहे से रुई की मंडी की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। भारी वाहनों के लिए मलपुरा चौराहा से खेरिया मोड़ की तरफ सभी भारी वाहन बंद रहेंगे। वे रोहता या पथौली नहर चौराहा होकर निकलेंगे। FCI गोदाम जाने वाले अनुमति प्राप्त भारी वाहन गोदाम तक जा सकेंगे, लेकिन अर्जुन नगर की तरफ नहीं जाएंगे। ईदगाह बस स्टैंड से रोडवेज बसें खेरिया ROB की जगह ईदगाह चौराहा, सुल्तानपुरा, क्लब चौराहा, थाना सदर, मधुनगर होते हुए रोहता चौराहा जाएंगी। वापसी में भी यही रूट रहेगा। पुलिस ने लोगों से डायवर्जन का पालन करने की अपील की है। असुविधा होने पर ट्रैफिक हेल्पलाइन 9454457886 पर संपर्क कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User