ज्योतिष, वास्तु और कर्मकांड का परामर्श देगा CSJMU:विवि के दीनदयाल शोध केंद्र में केंद्र शुरू, एआई से भी जोड़ने की तैयारी
ज्योतिष, वास्तु और कर्मकांड से जुड़ी जिज्ञासाओं के समाधान के लिए अब आमजन को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में परामर्श मिल सकेगा। विश्वविद्यालय के दीन दयाल शोध केंद्र में दीन दयाल उपाध्याय ज्योतिष, वास्तु और कर्मकांड परामर्श केंद्र शुरू किया गया है। इस केंद्र का उद्घाटन कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक ने फीता काटकर किया। सही, सटीक और उचित परामर्श देना जरूरी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि ज्योतिष वेदों का नेत्र है। प्राचीन ज्ञान की इस परंपरा से समग्र मानवता का कल्याण संभव है। केंद्र की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए लोगों को समय पर सही, सटीक और उचित परामर्श देना जरूरी है, ताकि आमजन इसका लाभ उठा सकें। वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक ने बीमारियों की पहचान और उपचार में ज्योतिष की भूमिका पर विचार रखे। प्रति कुलपति प्रो. सुधांशु पाण्डिया ने केंद्र को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जोड़ने और इसका प्रचार-प्रसार बढ़ाने का सुझाव दिया। कुलसचिव राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि केंद्र से विश्वविद्यालय परिवार के साथ आम जनमानस को भी लाभ मिलेगा। ऐसा ज्ञान हो, जिससे समाज का कल्याण हो शोध केंद्र के निदेशक प्रो. दिग्विजय शर्मा ने कहा कि ज्ञान ऐसा होना चाहिए, जिससे समाज का कल्याण हो। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मानस उपाध्याय ने किया। इस मौके पर हेल्थ साइंस विभाग के निदेशक प्रो. मुनीश रस्तोगी, श्री हरीष जी, शोध केंद्र के शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)