आगरा में किशोर का शव पेड़ से लटका मिला:सुसाइड की आशंका, पुलिस लाइन में परिवार के साथ रहता था
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में पुलिस लाइन रोड पर चित्रगुप्त स्कूल के पास सड़क किनारे पेड़ से किशोर का शव लटका मिला। राहगीरों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान भरत के रूप में हुई है। जिसके पिता की इसी साल मार्च में मौत हो चुकी है। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब पढ़िए पूरा मामला
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में पुलिस लाइन रोड पर चित्रगुप्त स्कूल के पास सड़क किनारे एक पेड़ से करीब 17 साल के किशोर का शव लटका मिला। राहगीरों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ एसीपी लोहामंडी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। सरकारी क्वार्टर में रहता है परिवार
टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान भरत के रूप में हुई है, जो पुलिस लाइन सरकारी क्वार्टर में ही परिवार के साथ रहता था। लोगों ने बताया कि मृतक के पैर जमीन पर टच हो रहे थे। पिता पुलिस विभाग में कार्यरत थे
बताया जा रहा है कि भरत के पिता पुलिस विभाग में कार्यरत थे और इसी साल मार्च में उनकी मृत्यु हो गई थी। अब किशोर की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या की आशंका समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)