आगरा में कन्या पूजन:नौ देवियों के स्वरूप में सजी कन्याओं के पखारे चरण, दिया नारी शक्ति का संदेश

Oct 16, 2026 - 20:49
0
आगरा में कन्या पूजन:नौ देवियों के स्वरूप में सजी कन्याओं के पखारे चरण, दिया नारी शक्ति का संदेश
फतेहाबाद स्थित महावीर जी पब्लिक स्कूल में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर भव्य कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में सजी नन्हीं कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर शक्ति स्वरूपा माता का आशीर्वाद लिया। कन्या पूजन कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से माता कात्यायनी की आराधना की गई और लोक कल्याण व विश्व शांति की कामना की गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच नन्हीं कन्याओं के चरण पखारे गए और उन्हें चुनरी ओढ़ाकर व भेंट देकर सम्मानपूर्वक उनका आशीर्वाद लिया गया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया और छात्र-छात्राएं भी भाव-भक्ति में विभोर दिखे। विद्यालय प्रबंधन ने इस आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नवरात्रि केवल एक पर्व नहीं है, बल्कि यह नारी शक्ति के सम्मान का सबसे बड़ा प्रतीक है। बच्चों के अंदर अपनी भारतीय संस्कृति और संस्कारों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के उद्देश्य से ही हर वर्ष विद्यालय में यह आयोजन किया जाता है। इस पावन अवसर पर विद्यालय के एमडी राजेश कुमार शर्मा, प्रबंधक आशीष कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्टाफ मुख्य रूप से मौजूद रहा। सभी ने माता रानी की आरती कर विद्यालय परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User