सड़क का शिलान्यास:कल्याणपुर में ₹2 करोड़ की लागत से बनेगी, 1.4 KM लंबाई होगी

Oct 16, 2026 - 20:49
0
सड़क का शिलान्यास:कल्याणपुर में ₹2 करोड़ की लागत से बनेगी, 1.4 KM लंबाई होगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और विधायक नीलिमा कटियार के मार्गदर्शन में कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्रवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए एक नई सड़क निर्माण परियोजना का शिलान्यास किया गया है। इस अहम सड़क निर्माण परियोजना के तहत पुराना शिवली मार्ग से आई.आई.टी. (IIT) सोसाइटी गेट होते हुए बारा सिरोही सबस्टेशन ट्रांसफार्मर से नया शिवली रोड स्थित दुर्गा अस्पताल तक नई सड़क बनाई जाएगी। 1.400 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर कुल ₹207.89 लाख (लगभग ₹2.08 करोड़) की लागत आएगी। इस सड़क के बन जाने से क्षेत्रवासियों को जर्जर रास्तों से निजात मिलेगी और उनका आवागमन बेहद सुगम व सुरक्षित हो जाएगा। इसके साथ ही, यातायात की बेहतर सुविधा मिलने से स्थानीय क्षेत्र के व्यापार और विकास को भी एक नई दिशा और गति प्राप्त होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User