आगरा में नारी सम्मान और सेवा का संगम:अग्रसेन जयंती पर 31 महिलाओं को नारी गौरव सम्मान, 101 अग्रवंशी भी सम्मानित

Oct 13, 2026 - 10:01
0
आगरा में नारी सम्मान और सेवा का संगम:अग्रसेन जयंती पर 31 महिलाओं को नारी गौरव सम्मान, 101 अग्रवंशी भी सम्मानित
आगरा में अग्रवंश सेवा ट्रस्ट की ओर से दयालबाग स्थित द ग्रांड सेलिब्रेशन रिजॉर्ट में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव सामाजिक एकता और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल ने अपनी माताजी के नाम पर 101 महिलाओं को मां इंद्रा देवी अन्नपूर्णा किट वितरित कीं। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 31 महिलाओं को मां इंद्रा देवी नारी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। ट्रस्ट की ओर से समाजसेवी रमाशंकर अग्रवाल को अग्रवंश भामाशाह सम्मान प्रदान किया गया। इसके साथ ही 101 अग्रवंशियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में डांडिया की प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। उपस्थित लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया और सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, खेरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सुधीर गर्ग, राकेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल और संयोजक विकास बंसल ‘लड्डू’ मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कुमार ललित ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User