आगरा में निबंध प्रतियोगिता आयोजित:विद्यार्थियों में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के प्रति जागरूकता बढ़ाना उद्देश्य
आगरा में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय आगरा के तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत खेरिया मोड़ स्थित संत बुद्धाराम इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में ईमानदारी, नैतिक मूल्यों, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को मुख्य प्रबंधक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक भगवान सिंह कुशवाह को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक अविनाश पलोड़ और सतर्कता अधिकारी आशीष गर्ग मौजूद रहे। शाखा खेरिया मोड़ के कर्मचारी नितेश खंडेलवाल सहित अन्य कार्मिकों ने आयोजन में सहयोग किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)