फतेहपुर में वकीलों की मांग:कलेक्ट्रेट परिसर बने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय, बाईपास प्रस्ताव तत्काल हो निरस्त

Oct 14, 2026 - 14:35
0
फतेहपुर में वकीलों की मांग:कलेक्ट्रेट परिसर बने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय, बाईपास प्रस्ताव तत्काल हो निरस्त
फतेहपुर में व्यवस्था परिवर्तन अधिवक्ता संगठन ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को मांगपत्र भेजकर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि प्रस्तावित स्थल शहर से दूर होने के कारण अधिवक्ताओं और पंजीकरण कराने आने वाले लोगों को परेशानी होगी। संगठन ने बाईपास का प्रस्ताव निरस्त कर कार्यालय को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित करने की मांग की। मांगपत्र में राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने और वादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने की मांग भी की गई है। इसके अलावा, अधिवक्ताओं को एक करोड़ रुपए तक का कैशलेस इलाज बीमा उपलब्ध कराने और सेवानिवृत्ति या मृत्यु पर मिलने वाली सहायता राशि पांच लाख से बढ़ाकर कम से कम 20 लाख रुपए करने की मांग उठाई गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User