आगरा में प्राइमरी विद्यालयों के शिक्षक परेशान:निजी स्कूलों में ऑनलाइन काम कराने को लगाई ड्यूटी, स्कूलों में पढ़ाई ठप

Oct 09, 2026 - 13:36
0
आगरा में प्राइमरी विद्यालयों के शिक्षक परेशान:निजी स्कूलों में ऑनलाइन काम कराने को लगाई ड्यूटी, स्कूलों में पढ़ाई ठप
आगरा के प्राइमरी विद्यालय इन दिनों शिक्षक विहीन हो गए हैं। ऐसा नहीं है कि स्कूल में शिक्षक तैनात नहीं है, बल्कि इन शिक्षकों की ड्यूटी निजी स्कूलों में लगा दी गई है। शिक्षक स्कूलों में जाकर इंस्पायर अवार्ड, अपार आईडी व ईको क्लब का काम करवा रहे हैं। शिक्षक अब परेशान हैं कि वो बच्चों को पढ़ाएं या अपने विद्यालय से निजी स्कूलों को तलाशते हुए उनमें काम करवाएं। हालांकि शिक्षकों के विरोध के चलते बीएसए ने ड्यूटी समाप्त करने का आदेश जारी तो किया, लेकिन इसके बाद भी सबकी ड्यूटी लगा दी गई है। प्राइमरी विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी और परेशानी को लेकर यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन ने बीएसए राकेश सिंह को अवगत कराया। बीएसए की ओर से 8 अक्टूबर को आदेश जारी किया गया। इस आदेश में कहा गया कि मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षकों की ड्यूटी को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इस आदेश के बाद शिक्षक 9 अक्टूबर को अपने विद्यालय पहुंच गए। मगर, इसके बाद शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई। उनके वाट्सएप पर स्कूलों की लिस्ट जारी की गई। खंड शिक्षाधिकारी की ओर से सबको मान्यता प्राप्त विद्यालयों में जाकर काम करने को कहा गया। सुबह-सुबह नई ड्यूटी की लिस्ट से शिक्षक परेशान हैं। एक शिक्षिका ने कॉलेज संचालक को फोन कर कहाकि वो अपने विद्यालय आ गई हैं। ऐसे में 30 किलोमीटर दूर नहीं आ सकती। उन्होंने अपनी परेशानी बताते हुए कहाकि उनके विद्यालय के सभी शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी है। उन्हें 6 विद्यालय दिए गए हैं और सभी अलग-अलग जगह के हैं। बीएसए एक दिन में बदल रहे आदेश शिक्षक नेता राजीव वर्मा ने बताया कि गुरुवार को बीएसए राकेश सिंह से मिले थे। शिक्षकों की समस्या बताई थी। बीएसए ने सभी की ड्यूटी निरस्त करने के आदेश दिए। मगर, शाम को फिर से ड्यूटी लगा दी गई। निजी विद्यालयों के सर्वे का काम प्राइमरी विद्यालयों के शिक्षकों से लिया जाना सही नहीं है। शिक्षक पहले ही तमाम काम में लगे हुए हैं। बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। इसको लेकर बीएसए से मुलाकात करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User