आगरा में पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या:शराब पीकर रोज करता था मारपीट, 14 साल पहले हुई थी शादी, आरोपी मौके से फरार

Oct 17, 2026 - 19:21
0
आगरा में पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या:शराब पीकर रोज करता था मारपीट, 14 साल पहले हुई थी शादी, आरोपी मौके से फरार
आगरा के थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र में शराबी पति ने पत्नी की चारपाई पर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मामला जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर खेड़ा राठौर थाना क्षेत्र के शांति नगर गांव का है। मृतका की पहचान उषा (35) पत्नी पूरन सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि उषा और पूरन की शादी 14 साल पहले हुई थी। दोनों के बच्चे भी हैं। पूरन सिंह शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में वह आए दिन पत्नी से झगड़ा करता था और मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पूरन ने गुस्से में आकर पत्नी को चारपाई पर गिरा दिया और रस्सी से उसका गला दबा दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक उषा की मौत हो चुकी थी। वारदात के बाद आरोपी घर छोड़कर भाग निकला। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसीपी खेड़ा राठौर समेत थाने का फोर्स गांव पहुंच गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव वालों ने बताया कि पूरन अक्सर शराब पीकर घर आता था और पत्नी को बेरहमी से पीटता था। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। शनिवार को उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User