आगरा में रास्ते का विवाद, पार्षद का विधायक पर आरोप:वार्ड 5 का मामला, पार्षद ने दिया धरना; मोहल्ले के लोग दो गुटों में बंटे

Oct 11, 2026 - 18:59
0
आगरा में रास्ते का विवाद, पार्षद का विधायक पर आरोप:वार्ड 5 का मामला, पार्षद ने दिया धरना; मोहल्ले के लोग दो गुटों में बंटे
आगरा नगर निगम के वार्ड संख्या 5 के तहत आने वाले सैयद उखर्रा मार्ग और सैनिक विहार क्षेत्र में रास्ते का विवाद गर्मा गया है। इस वार्ड के लोग दो गुटों में बंट गए हैं। एक गुट रास्ते की मांग पर अड़ा है तो दूसरा गुट यहां दस्तावेजों में रास्ता न होने का हवाला देकर पार्क विकसित करने के लिए जोर लगा रहा है। क्षेत्रीय पार्षद हेमा चौहान पार्क विकसित करवाना चाहती हैं। इसको लेकर वे धरना भी दे रही हैं। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक डाॅ. जीएस धर्मेश पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है, ये नजूल की संपत्ति है, इसको लेकर विधायक के मन में लालच है। अब विस्तार से पढ़िए... वार्ड 5 के तहत आने वाले सैनिक विहार, नगला लटूरी सिंह, शंभू पैलेस, शांति नगर और नगला टेक चंद आदि इलाकों के नागरिकों का कहना है कि सैयद उखर्रा मार्ग पर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज की बाउंड्रीवाल के साथ लगा हुआ पुराना रास्ता है। मार्ग से लोग और बच्चे निकलते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है, क्षेत्रीय पार्षद हेम चौहान ने निजी हितों को साधने के लिए रास्ते को पूरी तरह बंद करवाकर तारों की फेंसिंग लगवा दी है। इसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताई है। पार्षद के खिलाफ नारेबाजी भी की। पार्षद हेमा चौहान का कहना है कि पिछले दिनों उन्होंने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से यहां पार्क विकसित किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पास कराया था। दस्तावेज में नजूल की जमीन, आम रास्ता नहीं दस्तावेजों में यहां आम रास्ता नहीं है। ये नजूल की जमीन है। यहां पर पार्क विकसित होना चाहिए। उन्होंने यहां आसपास के लोग द्वारा गंदगी किए जाने का आरोप लगाया। वार्ड की पार्षद हेमा चौहान ने इन तमाम आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। पार्षद का कहना है कि निगम के अभिलेखों में उस स्थान पर कोई भी अधिकृत रास्ता दर्ज नहीं है। जिस भूमि को लोग रास्ता बता रहे हैं, वहां पहले भारी गंदगी रहती थी। नगर निगम के संपत्ति विभाग द्वारा विधिवत जांच कराने के बाद, स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के तहत पौधारोपण किया गया, प्रकाश व्यवस्था कराई गई। विधायक पर लगाए आरोप पार्षद हेमा चौहान के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने विधायक डाॅ. जीएस धर्मेश पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विधायक यहां पार्क विकसित नहीं होना देना चाहते। इसलिए वे लोगों को आगे कर रहे हैं। बता दें कि इसको लेकर पार्षद ने धरना भी दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User