आगरा में शिक्षक नेता के भतीजे की गोलीमार हत्या:सेवला पर दोस्तों संग बैठा था, आरोपी ने पिस्टल से किया फायर
आगरा के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने अपने साथियों संग हमला बोला था। गोली मारकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
राजकीय शिक्षक संघ नेता जय गोविंद लवानिया ने बताया कि उनका भतीजा बिटू लवानिया ढाबा चलाता है। रात को वो सेवला में अपने दोस्त रवि व दो अन्य के साथ ऑटो में बैठा था। आरोप है कि मधुनगर निवासी जैकी अपने साथी के साथ आया। उसने आते ही बिट्टू के सीने में गोली मार दी। इसके बाद बाइक से भाग निकला। बिट्टू के दोस्तों ने घरवालों और पुलिस को जानकारी दी। तत्काल घायल बिट्टू के एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। बिट्टू के पिता राम प्रताप लवानिया सेना से रिटायर हैं। बड़ा भाई जीआईसी में शिक्षक है। पुलिसकर्मी का भाई है आरोपी
परिजनों का कहना है कि आरोपी का भाई पुलिस विभाग में हैं। आरोपी जैकी का बिट्टू से किसी बात को लेकर विवाद था। इसके चलते ही उसने पिस्टल से गोली मारी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)