आगरा में सपा का प्रदर्शन,CEC घर के बाहर सुरक्षा बढ़ी:पुलिस फोर्स तैनात, संदिग्धों पर रखी जा रही नजर
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सपा के धेराव के ऐलान के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया। सीईसी के पैतृक निवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रही। पुलिस इस बात को लेकर सतर्क रही कि कोई भी प्रदर्शनकारी उनके घर की तरफ न पहुंच सके। बता दें कि इससे पहले 28 सितंबर को कांग्रेस ने सीईसी के खिलाफ आगरा में बड़ा प्रदर्शन किया था। उस दौरान कुछ कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर ज्ञानेश कुमार के घर तक पहुंच गए थे। उन्होंने घर की दीवार पर कालिख पोत दी थी और अपशब्द लिखे थे। इस घटना के बाद काफी तनाव बढ़ गया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। इस घटना के बाद वैश्य समाज के लोगों ने सीईसी के घर पर कलश यात्रा निकाली थी। घर का गंगा जल से शुद्धिकरण किया गया था। उस दौरान सीईसी की मां ने कहा था कि कुछ गंदे लोग आए थे, जो घर को गंदा कर गए। अब लोग पूजा कर घर को शुद्ध कर रहे हैं। कांग्रेस वाली घटना दोबारा न दोहराई जाए, इसे लेकर प्रशासन इस बार पहले से ज्यादा सख्त नजर आया। सपा ने 8 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट के घेराव का ऐलान किया था। इसके चलते कलेक्ट्रेट के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया। बैरिकेडिंग लगाई गई और हर आने-जाने वाले पर नजर रखी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)