फर्रुखाबाद में ट्रेन से कटकर महिला की मौत:पति-पत्नी के विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका, गुजरात में मजदूरी करते 3 बेटे
फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा क्षेत्र में रसीदपुर 45 वर्षीय नेम देवी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस को पति-पत्नी के विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका है। नेम देवी शमशेर नगर निवासी ऋषिराम की पत्नी। ट्रेन से कटकर महिला की मौत गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने रसीदपुर रेलवे लाइन के गेट नंबर 144/9/बी, हथियापुर क्रॉसिंग से 3 किलोमीटर आगे ट्रैक पर शव देखा। सूचना पर थाना प्रभारी अजब सिंह व चौकी इंचार्ज विनीत त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उप निरीक्षक विनीत त्रिपाठी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जांच में सामने आया कि महिला की मौत सुबह 15040 फर्रुखाबाद - कासगंज एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुई। पति ऋषिराम ने शव की पहचान की। तीन बेटे गुजरात में मजदूरी करते गांववालों ने बताया, मृतका के तीन बेटे गुजरात में मजदूरी करते हैं। कल रात भैंस के ब्याने को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हुई। नेम देवी भैंस बेचने को कह रही थी। विवाद के बाद वह रात में घर से चली गई। सुबह उसे पटरी किनारे बैठे देखा गया, जिसके बाद ट्रेन आने पर यह घटना हुई। थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि- शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पुलिस आत्महत्या और हादसे दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)