आगरा में सपा के दोनों प्रत्याशी कल करेंगे नामांकन:MLC के लिए अब तक 5 नामांकन हुए, फॉर्म जमा करने को सिर्फ दो दिन बचे

Oct 04, 2026 - 16:24
0
आगरा में सपा के दोनों प्रत्याशी कल करेंगे नामांकन:MLC के लिए अब तक 5 नामांकन हुए, फॉर्म जमा करने को सिर्फ दो दिन बचे
आगरा खंड शिक्षक और स्नातक MLC चुनाव में नामांकन के लिए अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। 6 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तारीख है। ऐसे में नामांकन के आखिरी दो दिनों में चुनावी गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। अब तक दोनों सीटों पर 5 नामांकन हो चुके हैं। सपा के स्नातक प्रत्याशी शशांक यादव और शिक्षक प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। अब विस्तार से पढ़िये... 29 सितंबर से आगरा कमिश्नरी में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। भाजपा प्रत्याशियों ने शनिवार को जोरशोर के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। स्नातक MLC डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह और शिक्षक MLC प्रत्याशी इंजीनियर हरि किशोर तिवारी ने 3-3 सेट में अपने नामांकन पत्र जमा किए थे। उनके नामांकन से पहले भाजपा ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया था। 12 जिलों से भाजपा समर्थक आए थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया था। इन जिलों से भाजपा समर्थक आगरा के साथ ही फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, कासगंज, हाथरस, औरैया और कन्नौज से भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। सपाई दिखाएंगे अपना दम 5 सितंबर को सपा के दोनों प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे। स्नातक MLC प्रत्याशी शशांक यादव और शिक्षक MLC प्रत्याशी आकाश अग्रवाल पार्टी पदाधिकारी और समर्थकों के साथ दोपहर लगभग 12 बजे नामांकन करने पहुंचेंगे। सपा कार्यालय से सुबह लगभग 11 बजे जुलूस के रूप में प्रत्याशी मंडलायुक्त कार्यालय जाएंगे। बता दें कि आकाश अग्रवाल ने शनिवार को ही सपा का दामन थामा है। पार्टी ने उन्हें आगरा खंड से शिक्षक MLC प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पहले सपा डा. प्रकाश चंद्र गुप्ता को प्रत्याशी घोषित कर चुकी थी लेकिन ऐन वक्त पर पार्टी ने प्रत्याशी बदल दिया। सपा प्रदेश सचिव राहुल चतुर्वेदी ने बताया, इस चुनाव में पार्टी दोनों सीटों विजय हासिल करेगी। सोमवार को दोनों प्रत्याशी नामांकन करेंगे। अब तक इन्होंने किया नामांकन शिक्षक के लिए भाजपा प्रत्याशी इंजी. हरिकिशोर तिवारी और निर्दलीय प्रत्याशी भोज कुमार शर्मा व मोहम्मद वसीम तथा स्नातक के लिए भाजपा प्रत्याशी डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी रूमा कुमारी अपना नामांकन पत्र जमा चुकी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User