हास्य कलाकार 50 गाड़ियों के साथ निकले:सीसामऊ विधानसभा में 16Km देव यात्रा निकली, अन्नू अवस्थी बोले- लोग रो-रोकर जीते, हम हंसाकर जीतेंगे

Oct 04, 2026 - 16:24
0
हास्य कलाकार 50 गाड़ियों के साथ निकले:सीसामऊ विधानसभा में 16Km देव यात्रा निकली, अन्नू अवस्थी बोले- लोग रो-रोकर जीते, हम हंसाकर जीतेंगे
हास्य कलाकार और टीवी अभिनेता अन्नू अवस्थी ने रविवार को कानपुर में मित्र मिलन और देव यात्रा निकाली। करीब 16 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के तीन प्रमुख मंदिरों में दर्शन का कार्यक्रम रखा गया। लाजपत नगर स्थित कर्फ्यू कार बाजार से दोपहर 3 बजे शुरू हुई यात्रा में करीब 50 गाड़ियों का काफिला शामिल रहा। अन्नू अवस्थी खुली जीप में सवार होकर यात्रा में निकले। उनके साथ कानपुर सांसद रमेश अवस्थी और फिल्म अभिनेत्री दीप्ती जोशी भी मौजूद रहीं। यात्रा के दौरान अन्नू अवस्थी ने खुले मंच से सीसामऊ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। पहले 3 तस्वीरें देखिए… बोले- देव दर्शन से नई शुरुआत कर रहा हूं अन्नू अवस्थी ने कहा, “इसीलिए देव दर्शन से नई शुरुआत कर रहा हूं।” उन्होंने सीसामऊ क्षेत्र से अपने जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि वनखंडेश्वर मंदिर में जो भी कामना की जाती है, वह पूरी होती है। उन्होंने कहा कि उनका जन्म भी इसी क्षेत्र में हुआ है और यहां की जनता उनका इंतजार कर रही है। अन्नू अवस्थी ने कहा, “उस क्षेत्र से लोग रो-रोकर जीते थे, अब उनकी राह बहुत कठिन हो गई है। हम वहां हंसा-हंसा कर जीतेंगे और जनता को हंसाएंगे।” बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कंधे पर उठाकर जीप तक पहुंचाया देव यात्रा शुरू होने से पहले अन्नू अवस्थी की बेटी वंशिका ने उन्हें और सांसद रमेश अवस्थी को तिलक लगाया। इसके बाद दोनों खुली जीप में सवार हुए। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अन्नू अवस्थी को कंधे पर उठाकर जीप तक पहुंचाया। कार्यकर्ताओं ने ‘सांसद रमेश अवस्थी जिंदाबाद’ और ‘अन्नू अवस्थी जिंदाबाद’ के नारे लगाए। तीन मंदिरों में दर्शन का कार्यक्रम करीब 16 किलोमीटर की देव यात्रा लाजपत नगर से शुरू होकर गुमटी, दर्शनपुरवा और देवनगर होते हुए डिप्टी पड़ाव स्थित चंद्रिका देवी मंदिर पहुंची। यहां दर्शन के बाद यात्रा सीसामऊ बाजार के पास स्थित वनखंडेश्वर मंदिर पहुंची। इसके बाद यात्रा चुन्नीगंज की ओर रवाना हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवा और तिरंगा झंडे लेकर शामिल हुए। गोल्डन बाबा उर्फ मनोजानंद महाराज भी यात्रा में मौजूद रहे। खुली जीप में सांसद और टीवी कलाकार भी रहे साथ देव यात्रा के दौरान अन्नू अवस्थी के साथ सांसद रमेश अवस्थी और टीवी अभिनेत्री दीप्ती जोशी खुली जीप में मौजूद रहीं। काफिले में बड़ी संख्या में समर्थक और बीजेपी कार्यकर्ता शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User