आगरा में सर्विस रोड पर मिला युवक का शव:पुलिस शिनाख्त में जुटी, पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेजा

Oct 13, 2026 - 11:23
0
आगरा में सर्विस रोड पर मिला युवक का शव:पुलिस शिनाख्त में जुटी, पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेजा
आगरा के यमुनापार क्षेत्र में शाहदरा कट सर्विस रोड पर मंगलवार रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने पर शाहदरा चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूत जुटाने के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि 13 अक्टूबर को रात करीब तीन बजे टेडी बगिया निवासी अरमान पुत्र गुड्डू ने शव पड़े होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को एक व्यक्ति मृत मिला। शुरुआती जांच में व्यक्ति का हुलिया भिखारी जैसा दिख रहा था और वह काफी समय से साफ-सफाई नहीं कर पाया था। पुलिस ने मृतक की फोटो सोशल मीडिया पर फैलाई और स्थानीय लोगों को भी दिखाई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भेजा गया है। पुलिस लगातार पहचान कराने की कोशिश कर रही है। पहचान होने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User