आगरा में सुबह से छाए बादल, चल रही हल्की हवा:गर्मी से मिली राहत, दोपहर बाद बारिश के आसार

Sep 25, 2026 - 08:31
0
आगरा में सुबह से छाए बादल, चल रही हल्की हवा:गर्मी से मिली राहत, दोपहर बाद बारिश के आसार
आगरा में शुक्रवार सुबह से बादल छाए हुए हैं और हल्की हवा चल रही है। जिससे उमस से थोड़ी राहत मिली है।आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दोपहर बाद कुछ इलाकों में बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। 26 सितंबर को तेज हवा के साथ बारिश के आसार मौसम विभाग ने 25 और 26 सितंबर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 26 सितंबर को करीब 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश होने की संभावना है। 27 सितंबर को भी कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद 28 सितंबर से मौसम साफ रहने का अनुमान है। मानसून में 8.9 मिमी कम हुई बारिश इस मानसून सीजन में आगरा में अब तक 513.9 मिमी बारिश दर्ज हुई है। सामान्य तौर पर इस अवधि में 522.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इस तरह अब तक सामान्य से 8.9 मिमी यानी करीब 2% कम बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में जिले में बारिश दर्ज नहीं हुई। बुधवार को 35.5 डिग्री रहा अधिकतम तापमान बुधवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक रहा। मंगलवार के मुकाबले दिन के तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी, जबकि रात के तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User