अलीगढ़ तीन दिन में 6 डिग्री लुढ़का पारा:रात में चली ठंडी हवाएं, सुबह बादलों ने ढका सूरज

Sep 25, 2026 - 08:31
0
अलीगढ़ तीन दिन में 6 डिग्री लुढ़का पारा:रात में चली ठंडी हवाएं, सुबह बादलों ने ढका सूरज
कई दिन से तेज धूप और उमस भरी गर्मी झेल रहे अलीगढ़ में गुरुवार रात अचानक मौसम ने करवट ले ली। रातभर ठंडी तेज हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार सुबह हल्की धूप के बीच बादल छाए रहे। सूरज और बादलों के बीच दिनभर लुकाछिपी का दौर चलने के आसार हैं। मौसम सुहाना होने से लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली है। आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को दिन में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, आसमान में कई बार बादल छाए रह सकते हैं। देर शाम साढ़े आठ बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी के संकेत हैं। ऐसे में दिनभर मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। 29 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी दिखा है। आईएमडी पर शुक्रवार को अलीगढ़ का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में पिछले तीन दिन में करीब 6 डिग्री की गिरावट आई है। तापमान गिरने और हवाओं के चलने से गर्मी का असर काफी कम महसूस हो रहा है। धूप-छांव के बीच रहेगा दिन गुरुवार रात चली तेज ठंडी हवाओं के बाद शुक्रवार सुबह मौसम अपेक्षाकृत ठंडा और खुशनुमा रहा। सुबह कुछ देर हल्की धूप निकली, लेकिन इसके बाद बादलों ने सूरज को ढक लिया। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दिन में बादल आते-जाते रहेंगे। फिलहाल अलीगढ़ में मौसम का मिजाज गर्मी से राहत देने वाला बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User