आगरा में सुबह से छाये बादल, बूंदाबांदी के आसार:दिन में चलेंगी तेज हवाएं, कल भी ऐसा ही रहेगा मौसम

Oct 08, 2026 - 08:34
0
आगरा में सुबह से छाये बादल, बूंदाबांदी के आसार:दिन में चलेंगी तेज हवाएं, कल भी ऐसा ही रहेगा मौसम
आगरा में गुरुवार सुबह से बादल छाये हुए हैं। 10 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। ऐसे में सुबह के समय का मौसम खुशनुमा हो गया है। गर्मी का अहसास नहीं हो रहा। दिन में तेज हवाएं चलने के साथ ही बूंदाबांदी की संभावना है। 9 और 10 अक्टूबर को भी बादल छाये रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 11 अक्टूबर से मौसम साफ रह सकता है। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव आ सकता है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। कई जिलों में बाढ़, यहां सूखा लखनऊ सहित लगभग 6 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। लखनऊ में तो काफी अंदर तक पानी घुस गया है। वहीं, आगरा में मानसून के बाद भी सूखे के हालात हैं। मानसून में तो बादल रूठे ही रहे, इसके बाद भी बारिश तो दूर बूंदाबांदी तक नहीं हुई। मानसून खत्म होने के बाद भी आगरा में सूखे जैसी स्थिति है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 1 से 7 सितंबर के बीच सामान्य से 100% कम बारिश दर्ज की गई है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इस समयाविध में 9.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। जबकि आगरा में इन दिनों में बारिश तो दूर बूंदाबांदी तक नहीं हुई। इसके चलते तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। वहीं, मानसून में (1 जून से 30 सितंबर) पूरे 4 महीने में सामान्य 1% कम बारिश दर्ज की गई है। कुछ ही दिन झमाझम बारिश हुई है, बाकी दिन सामान्य से निकले। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून में 530.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि अब तक 527.2 मिमी बारिश हो चुकी है। यानि सामान्य से 3.1 मिमी बारिश कम हुई है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी मौसम में उतार-चढ़ाव का असर तापमान पर पड़ रहा है। पिछले दिनों लगातार तापमान बढ़ने के बाद मंगलवार से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। वहीं, रात के तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User