फतेहपुर में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत:दूसरा गंभीर घायल, अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज; तलाश जारी
फतेहपुर के खागा में एक सड़क हादसे में घायल 22 साल के युवक अभिराव की इलाज के दौरान तीसरे दिन मौत हो गई। इस घटना में बाइक पर सवार दूसरा युवक योगेंद्र कुमार भी गंभीर रूप से घायल है। चालक मौके से फरार 5 अक्टूबर की शाम अभिराव (22) अपने गांव के योगेंद्र कुमार (28) के साथ पटली बाजार से घर लौट रहे थे। टिकरिया मोड़ के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक UP 71 BF 3189 को टक्कर मार दी। टक्कर मारकर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में अभिराव और योगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 7 अक्टूबर को अभिराव की मौत हो गई। मृतक के पिता राम सजीवन ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ खागा कोतवाली में बुधवार देर शाम तहरीर दी है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज खागा थाना कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि पिता के शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार वाहन की पहचान करने में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)