आगरा में सुबह से धूप, दिन में साफ रहेगा मौसम:9 अक्टूबर से आ सकता है बदलाव, तापमान में बढ़ोत्तरी

Oct 04, 2026 - 08:30
0
आगरा में सुबह से धूप, दिन में साफ रहेगा मौसम:9 अक्टूबर से आ सकता है बदलाव, तापमान में बढ़ोत्तरी
आगरा में रविवार सुबह से धूप निकल रही है। हवा भी शांत है। हालांकि सुबह के समय गर्मी महसूस नहीं हो रही। दिन में मौसम साफ रहेगा। कुछ समय के लिए बादल जरूर छा सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 8 अक्टूबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 9 अक्टूबर से बादल छाये रहने की संभावना है। मगर, बारिश के आसार नहीं हैं। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव आ सकता है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मानसून के बाद सूखा इस मानसून में बादल आगरा से रूठे रहे हैं। पूरे 4 महीने में कुछ ही दिन झमाझम बारिश हुई है, बाकी दिन सूखे ही निकले हैं। इसी का नतीजा है कि इस मानसून में यानि एक जून से 30 सितंबर के बीच आगरा में सामान्य 1% कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अब तक 530.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि अब तक 527.2 मिमी बारिश हो चुकी है। यानि सामान्य से 3.1 मिमी बारिश कम हुई है। मानसून खत्म होने के बाद भी आगरा में सूखे जैसी स्थिति है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 1 से 3 सितंबर के बीच सामान्य से 100% कम बारिश दर्ज की गई है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 1 से 3 सितंबर के बीच 2.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। जबकि आगरा में इन 3 दिनों में बारिश तो दूर बूंदाबांदी तक नहीं हुई। इसके चलते तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। दिन का तापमान और बढ़ा पिछले 8 दिन से लगातार निकल रही धूप का असर तापमान पर भी पड़ा है। दिन के तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की है। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं, न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य से 0.6 अधिक रहा। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User