परेड में सजा कवि सम्मेलन व मुशायरा:देशभर के शायरों और कवियों ने अपनी रचनाओं से बांधा समां

Oct 04, 2026 - 08:30
0
परेड में सजा कवि सम्मेलन व मुशायरा:देशभर के शायरों और कवियों ने अपनी रचनाओं से बांधा समां
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) परेड में साहेब स्मृति फाउंडेशन के तत्वावधान में 15वें भव्य राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का शानदार आयोजन किया गया। इस साहित्यिक महफिल में देशभर से आए नामचीन कवियों और शायरों ने अपनी बेहतरीन रचनाओं से ऐसा समां बांधा कि देर रात तक पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। आयोजक मंडल के प्रदीप श्रीवास्तव 'रौनक कानपुरी' ने बताया कि यह संस्था का 15वां राष्ट्रीय आयोजन है। हर वर्ष की तरह इस बार भी देश के ख्याति प्राप्त कवियों और शायरों ने अपनी ओजस्वी कविताओं, गीतों व ग़ज़लों से श्रोताओं का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि यह संस्था और इसका आयोजन अब एक बेहद भव्य स्वरूप में निखर कर सामने आ रहा है। यह गरिमामय कार्यक्रम मुख्य अतिथि एवं आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मल्होत्रा तथा संस्था की अध्यक्ष व संपादिका डॉ. इरा मिश्रा के कुशल नेतृत्व व देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहर के अनेक साहित्य प्रेमी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिन्होंने देर रात तक शेरों-सुखन का भरपूर आनंद लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User