आगरा में सुबह से धूप-रात के तापमान में गिरावट:दिन में साफ रहेगा मौसम, 8 अक्टूबर से छा सकते हैं बादल
आगरा में सोमवार सुबह से धूप निकल रही है। 7 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। ऐसे में सुबह के समय गर्मी महसूस नहीं हो रही। दिन में मौसम साफ रहेगा। कुछ देर के लिए बादल जरूर छा सकते हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, 7 अक्टूबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 8 अक्टूबर से बादल छाये रहने की संभावना है। मगर, बारिश के आसार नहीं हैं। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव आ सकता है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
वहीं, अब रात के तापमान में कमी होने लगी है। मानसून के बाद 100% सूखा
इस मानसून में बादल आगरा से रूठे रहे हैं। पूरे 4 महीने में कुछ ही दिन झमाझम बारिश हुई है, बाकी दिन सूखे ही निकले हैं। इसी का नतीजा है कि इस मानसून में यानि एक जून से 30 सितंबर के बीच आगरा में सामान्य 1% कम बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून में 530.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि अब तक 527.2 मिमी बारिश हो चुकी है। यानि सामान्य से 3.1 मिमी बारिश कम हुई है।
मानसून खत्म होने के बाद भी आगरा में सूखे जैसी स्थिति है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 1 से 4 सितंबर के बीच सामान्य से 100% कम बारिश दर्ज की गई है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 1 से 4 सितंबर के बीच 3.6 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। जबकि आगरा में इन 3 दिनों में बारिश तो दूर बूंदाबांदी तक नहीं हुई। इसके चलते तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। रात के तापमान में गिरावट
मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया है। सुबह का मौसम अब सुहावना हो गया है। गर्मी का अहसास नहीं रहा है। रात के तापमान में भी थोड़ी गिरावट शुरू हो गई है। हालांकि दिन में गर्मी का असर अभी जारी है। शनिवार की अपेक्षा रविवार के दिन के तापमान में कोई बदलाव नहीं रहा। जबकि रात के तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
रविवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शनिवार को
शनिवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)