आगरा में ट्रैफिक और अतिक्रमण पर बैठक:ताजगंज बाजार संगठन ने उठाए मुद्दे, समयबद्ध कार्रवाई की मांग
आगरा में अपर पुलिस उपायुक्त (प्रोटोकॉल) राजकुमार सिंह के आमंत्रण पर ताजगंज 500 मीटर बाजार संगठन के पदाधिकारियों ने एक उच्चस्तरीय बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान व्यापारियों ने शहर की चरमराई यातायात व्यवस्था, रोडवेज बसों की मनमानी और अतिक्रमण जैसी गंभीर समस्याओं को पुलिस व प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया। बैठक के दौरान संगठन ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और हितधारकों के सामने शहर के प्रमुख चौराहों तथा फ्लाईओवरों पर रोडवेज बसों के अनियमित संचालन और अवैध ठहराव का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ते अतिक्रमण और कनेक्टिविटी जैसी गंभीर समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। व्यापारियों ने जनहित से जुड़े इन सभी मुद्दों पर अपने तथ्यात्मक सुझावों का एक लिखित प्रत्यावेदन भी अधिकारियों को सौंपा। संगठन ने पुलिस प्रशासन से अपेक्षा जताई है कि उनकी समस्याओं और दिए गए सुझावों पर प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, संबंधित विभागों द्वारा की जा रही कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट भी साझा की जाएगी। ताजगंज बाजार संगठन ने इस बैठक को एक सराहनीय पहल बताते हुए अपर पुलिस उपायुक्त का हृदय से आभार व्यक्त किया। व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन की इस तरह की सकारात्मक पहलों से व्यापारी वर्ग और प्रशासन के बीच एक बेहतर तालमेल बना रहता है, जिससे शहर की समस्याओं का समाधान आसानी से हो पाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)