जनपदीय एथलेटिक्स में बस्ती दक्षिणी की टीम ने जीती चैंपियनशिप:17वीं माध्यमिक विद्यालयीय प्रतियोगिता में हर्रैया बना उपविजेता

Oct 13, 2026 - 18:29
0
जनपदीय एथलेटिक्स में बस्ती दक्षिणी की टीम ने जीती चैंपियनशिप:17वीं माध्यमिक विद्यालयीय प्रतियोगिता में हर्रैया बना उपविजेता
बस्ती के अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय 17वीं जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता मंगलवार शाम 4 बजे संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में बस्ती दक्षिणी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। जबकि हर्रैया की टीम उपविजेता रही। बालक वर्ग में बस्ती दक्षिणी और बालिका वर्ग में हर्रैया ने खिताब जीता। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं, आयोजन में योगदान देने वाले शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को दो दिन का विशेष अवकाश देने की घोषणा की गई। आयोजक प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार उपाध्याय और हरिराम बंसल ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में योगदान देने वाले शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट किए। सह जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुशवाहा ने शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए उनके लिए दो दिन के विशेष अवकाश की घोषणा की। प्रतियोगिता के पैदल चाल मुकाबलों में सीनियर बालक वर्ग में हर्रैया के मोहित ने पहला स्थान हासिल किया। जूनियर बालिका वर्ग में बस्ती उत्तरी की अक्षिता ओझा और जूनियर बालक वर्ग में बस्ती दक्षिणी के आकाश प्रथम रहे। चार गुणा 100 मीटर रिले के अंडर-14 बालक और बालिका (दोनों वर्गों) में बस्ती दक्षिणी की टीम विजेता बनी। अंडर-17 बालक वर्ग में बस्ती उत्तरी और बालिका वर्ग में बस्ती दक्षिणी ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, अंडर-19 बालक वर्ग में बस्ती उत्तरी तथा बालिका वर्ग में हर्रैया की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता के संचालन में जनपदीय क्रीड़ा समिति के सचिव अमित कुमार यादव, प्रभाकर ओझा, संतोष कुमार पांडेय, माता प्रसाद त्रिपाठी सहित समिति के सदस्यों और शारीरिक शिक्षा शिक्षकों ने भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल में अरविंद शेखर त्रिपाठी, विवेक कुमार श्रीवास्तव समेत जनपद के शारीरिक शिक्षा शिक्षक शामिल रहे। समापन समारोह का संचालन वेद प्रकाश द्विवेदी और अजय कुमार वर्मा ने किया। समारोह में राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विजय प्रकाश, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, सीडीपीओ बलराम सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य राम नरेश मंजुल और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार समेत विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User