आगरा पंचकुइयां रोड पर 48 घंटे से बह रहा सीवर:हजारों लोग परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं पहुंची नगर निगम टीम

Sep 24, 2026 - 18:30
0
आगरा पंचकुइयां रोड पर 48 घंटे से बह रहा सीवर:हजारों लोग परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं पहुंची नगर निगम टीम
आगरा शहर में उफन रहे सीवर स्मार्ट सिटी की पोल खोल रहे है। पंचकुइयां मार्ग पर हनुमान मंदिर के सामने सीवर पिछले 48 घंटे से उफन रहा है। दो दिन बीत जाने के बाद भी नगर निगम की टीम मौके पर नहीं पहुंची है। मंदिर के सामने गंदे पानी की नहर बह रही है, जिससे श्रद्धालुओं और राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। ये हालात तब हैं जब इसी रोड पर पुलिस लाइन, तहसील और शिक्षा विभाग जैसे बड़े सरकारी कार्यालय स्थित हैं। रोजाना इस रोड से हजारों लोग गुजरते हैं, लेकिन गंदे पानी के कारण लोगों को नाक बंद कर निकलना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस रोड पर करीब 10 मैनहोल हैं। कोई मैनहोल मंदिर के सामने उफन रहा है तो कोई शिक्षा विभाग के कार्यालय के सामने। कई मैनहोल लोगों के घरों के आगे बह रहे हैं। लोगों का कहना है कि सुबह से नगर निगम और पार्षद को फोन कर सूचना दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने बताया कि सीवर सफाई की जिम्मेदारी बबाक कंपनी के पास है। कंपनी को नगर निगम हर महीने करोड़ों रुपये का भुगतान करता है, फिर भी शहर में सीवर सफाई की व्यवस्था पूरी तरह फेल है। पूरे शहर में सीवर उफान पर हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी चुप बैठे हैं। कुछ दिन पहले ही सामने वाली रोड पर सीएम ग्रिड का काम हुआ था, लेकिन उसके बाद भी हालात जस के तस हैं। सड़कें बदहाल हैं और सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। लोगों का कहना है कि अभी तो बारिश का मौसम भी नहीं है, तब सीवर उफन रहे हैं। बारिश में तो हालात और भी बदतर हो जाते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User