आगरा यूनिवर्सिटी में 20 दबंगों ने घुसकर छात्रों को पीटा:दो छात्रों के सिर फोड़े, गार्ड देखते रहे, मौके से फरार हुए आरोपी

Oct 05, 2026 - 13:36
0
आगरा यूनिवर्सिटी में 20 दबंगों ने घुसकर छात्रों को पीटा:दो छात्रों के सिर फोड़े, गार्ड देखते रहे, मौके से फरार हुए आरोपी
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में सोमवार को दिनदहाड़े दबंगों ने छात्रों की पिटाई कर दी। गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बाहर से आए 20 से अधिक दबंगों ने कैंपस में घुसकर बीएससी के दो छात्रों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों छात्र लहूलुहान हो गए। उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित छात्र आलोक और दिनेश खंदारी परिसर में बीएससी के छात्र हैं। उन्हीं की क्लास में अमित नाम का छात्र भी पढ़ता है। सुबह किसी बात को लेकर आलोक और अमित के बीच कहासुनी हो गई। बात गाली-गलौज तक पहुंच गई और अमित ने आलोक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद अमित ने फोन कर अपने भाई और दोस्तों को बुला लिया। बताया जा रहा है कि अमित करीब 20 से अधिक युवकों के साथ कैंपस के बाहर खड़ा हो गया। जैसे ही आलोक और दिनेश क्लास से बाहर निकले, दबंगों ने परिसर के अंदर ही दोनों को घेर लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों के सिर फट गए। घटना के दौरान कैंपस में तैनात सिक्योरिटी गार्ड मूकदर्शक बने रहे। प्रोफेसरों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। सूचना पर न्यू आगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रों को थाने ले गई। दोनों छात्रों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। सवाल यह है कि बाहरी दबंग कैंपस के अंदर कैसे घुस गए, जबकि मुख्य गेट पर तीन से चार सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं। छात्रों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है, पहले भी कई बार बाहरी लोग कैंपस में घुसकर मारपीट कर चुके हैं। घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया। अब मुख्य गेट पर हर छात्र-छात्रा का आई कार्ड चेक किया जा रहा है। पूरी पूछताछ के बाद ही कैंपस में प्रवेश दिया जा रहा है। छात्रों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। विश्वविद्यालय में इस तरह की घटनाएं लगातार उसकी छवि को धूमिल कर रही हैं। अभिभावक भी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User