कुत्तूपुर रेलवे फाटक खराब, 2 घंटे तक लगा लंबा जाम:जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर फंसे स्कूली बच्चे और वाहन, यातायात निरीक्षक ने रूट बदला

Oct 05, 2026 - 13:36
0
कुत्तूपुर रेलवे फाटक खराब, 2 घंटे तक लगा लंबा जाम:जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर फंसे स्कूली बच्चे और वाहन, यातायात निरीक्षक ने रूट बदला
जौनपुर में लाइन बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह कुत्तूपुर रेलवे फाटक खराब होने से जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कुत्तूपुर तिराहे से चौकियां चौराहे तक वाहनों की कतार लगी रही। जाम में कई स्कूलों के बच्चे भी फंसे रहे। रेलवे फाटक खराब होने के कारण सरकारी और निजी बसों के साथ ट्रक और छोटे-बड़े वाहन भी जाम में फंस गए। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। फाटक खराब होने की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उसे ठीक करने का काम शुरू किया। इधर, जाम की स्थिति को देखते हुए यातायात निरीक्षक मनोज पांडे ने रूट डायवर्ट कर दिया। वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User