आज 501 कन्याओं का होगा सामूहिक पूजन
इटावा| नवरात्र में सेवा भारती की ओर से शनिवार को सुबह 11 बजे मास्टर वीरेन्द्रसिंह लोककल्याण ट्रस्ट परिसर में 501 कन्याओं का सामूहिक पूजन किया जाएगा। प्रभारी मुकेश पारेता ने बताया कि इसमें गणमान्य नागरिक सपरिवार शामिल होकर कन्याओं का पूजन करेंगे। उन्हें भेंट अर्पित करेंगे। नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने माता रानी को पुष्प, फल और प्रसाद अर्पित किए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)