एसआईआर के बहाने बड़ी संख्या में लोगों को वोट देने से वंचित करने का आरोप

Oct 17, 2026 - 05:51
0
एसआईआर के बहाने बड़ी संख्या में लोगों को वोट देने से वंचित करने का आरोप
मतदाता सूची से नाम हटाने के विरोध में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की ओर से अंबेडकर सर्किल पर प्रदर्शन किया गया। माकपा कार्यकर्ताओं ने गेंता रोड स्थित जलदाय विभाग कार्यालय के सामने मजदूर किसान भवन से रैली निकाली, जो मुख्य बाजार से अंबेडकर सर्किल पहुंची। सभा के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेशकुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। संयुक्त सचिव मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि प्रदर्शन में मजदूर, किसान, छात्र-युवा, आमजन शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने एसआईआर प्रक्रिया के तहत देशभर में 13 करोड़ 30 लाख मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप लगाते हुए इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिकों के मताधिकार के लिए गंभीर खतरा बताया। सभा में किसान नेता बाबूलाल बलवानी, तहसील सचिव मुकुटबिहारी जंगम, मुरारीलाल बैरवा ने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर में बड़ी संख्या में लोगों को वोट देने से वंचित किया जा रहा है। हटाए नामों की पुनः जांच करा पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़ने की मांग की। प्रदर्शन में भोजराज नागर, कमल बागड़ी, प्रेम पेंटर, गुलाबचंद मीणा, राधेश्याम परालिया, सूरजमल मीणा, गोपाललाल महावर, सत्यनारायण नागर, रमेशचंद महावर, रामकुवार महावर, अमोलकचंद, गजानंद गौड़, हीरालाल मेहरा, रामचरण मीणा, महेंद्रकुमार सुमन, गिर्राज महावर, लड्डूलाल, भवानीशंकर, धनराज सहित माकपा, किसान सभा, सीटू और कार्यकर्ता शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User