आज अखबार नहीं, देवरिया की कल की 5 बड़ी खबरें:पेड़ में कार की टक्कर से 4 दोस्तों की मौत, देर रात तक गूंजे जागरण

Oct 21, 2026 - 07:48
0
आज अखबार नहीं, देवरिया की कल की 5 बड़ी खबरें:पेड़ में कार की टक्कर से 4 दोस्तों की मौत, देर रात तक गूंजे जागरण
आज देवरिया में नो पेपर डे है। ऐसे में 1 दिन पहले आपके शहर में क्या-कुछ हुआ है, सभी बड़े अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं.... 1. कुशीनगर में कार पेड़ से टकराई, 4 दोस्तों की मौत: 20-22 साल उम्र थी, मेला घूमकर लौट रहे थे, गाड़ी काटकर शव निकाले कुशीनगर में सोमवार देर रात कार की पेड़ में टक्कर से चार दोस्तों की मौत हो गई। 100 की स्पीड में चल रही कार में 7 लोग सवार थे। सभी नवरात्रि का मेला देखकर लौट रहे थे। दो दोस्तों की मौके पर जबकि, दो की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। कार में सवार 8 दोस्तों में एक युवक रास्ते में ही उतर गया था। जबकि, घायल तीन युवकों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हादसा जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर कसया देवरिया रोड पर रामाभार पुल के पास हुआ। पढें पूरी खबर… 2. कुशीनगर में रावण के पुतले का दहन, राजघराने ने भव्य मेले का आयोजन किया, हजारों लोग बने गवाह दशहरे पर बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन भव्य आयोजनों के बीच किया गया। पडरौना राजघराने द्वारा नगर के रामलीला मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में आतिशबाजी के बीच रावण दहन हुआ, जिसके गवाह नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों लोग बने। मंगलवार को आयोजित इस भव्य मेले में अपार जनसैलाब उमड़ा। नगर के साथ-साथ आसपास के चार-पांच किलोमीटर क्षेत्र से बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे मेले का आनंद लेने पहुंचे। मेले में खान-पान के स्टॉलों पर भारी भीड़ दिखी, वहीं बच्चे प्लास्टिक के खिलौने खरीदने के लिए उत्साहित नजर आए। पढ़ें पूरी खबर… 3. कुशीनगर में देर रात तक गूंजे जागरण और डांस: 157 पंडालों में सुरक्षा के इंतजाम, बुधवार शाम से शुरू होगा प्रतिमा विसर्जन शारदीय नवरात्र की नवमी पर रविवार शाम पडरौना नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक दुर्गा पूजा की धूम रही। आकर्षक पंडालों, रंग-बिरंगी सजावट और धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। परिवार के साथ निकले लोगों ने मां दुर्गा के दर्शन किए। कई जगह भंडारे और फलाहार की व्यवस्था रही। हरका में जागरण, झांकियों और पारंपरिक नाच-ड्रामा को देखने के लिए लोग देर रात तक जुटे रहे। पढ़ें पूरी खबर… 4. कुशीनगर में 'रंगीलो रास' डांडिया उत्सव की धूम: बच्चों से लेकर बड़ों तक ने लिया हिस्सा, विजेताओं को मिले पुरस्कार कुशीनगर के पडरौना में इनर व्हील क्लब ने मंगलवार शाम 'रंगीलो रास' डांडिया उत्सव किया। एक होटल में गणेश वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में पारंपरिक गुजराती कपड़ों में सजी महिलाओं ने गरबा और डांडिया से माहौल उत्सव जैसा बना दिया। बच्चों से बड़ों तक ने फिल्मी और पारंपरिक गीतों पर खूब डांडिया खेला। पढ़ें पूरी खबर… 5. गैंग लीडर खुर्शीद अंसारी समेत 7 नामजद, पुलिस ने जांच शुरू की पडरौना पुलिस ने गोवंश तस्करी के आरोप में सात लोगों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। इनमें गैंग लीडर खुर्शीद अंसारी भी शामिल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि ये लोग गोवंशीय पशुओं को अवैध तरीके से वाहनों में लादकर बिहार और दूसरे राज्यों में ले जाते थे। वहां उनकी तस्करी और बिक्री करते थे। खुर्शीद अंसारी को गिरोह का सरगना बताया गया है। अन्य आरोपियों में अलाउद्दीन, अबरार बंजारा, अबरेज, अरबाज, अंगद सैनी और तसव्वर उर्फ तसौर शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User