आज अखबार नहीं, कन्नौज की कल की 5 बड़ी खबरें:ट्रक-टैंकर की भिड़ंत में 2 की मौत, निकली शक्ति विजय यात्रा
आज कन्नौज में नो पेपर डे है। ऐसे में 1 दिन पहले आपके शहर में क्या-कुछ हुआ है, सभी बड़े अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं.... 1. ट्रक की टक्कर से टैंकर की केबिन उड़ी, 2 की मौत कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में समधन कस्बे के पास ट्रक ने सामने से आ रहे टैंकर में टक्कर मार दी। जिससे टैंकर सवार ड्राइवर और हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक ड्राइवर समेत 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर…
2. कन्नौज में धूमधाम से निकाली गई शक्ति विजय यात्रा कन्नौज शहर में दशहरा पर सभी दुर्गा पंडालों से शक्ति विजय यात्रा निकाली गई। ट्रैक्टरों पर रखीं मां दुर्गा की प्रतिमाओं का जगह-जगह स्वागत किया गया। स्थानीय नागरिकों ने आरती उतारी और 9 दिन के उत्सव के बाद माता रानी को विदाई दी। पढ़ें पूरी खबर…
3. अलियापुर घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ कन्नौज शहर से सटे अलियापुर घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन की प्रशासन की ओर से व्यवस्था की गई थी। जहां मंगलवार शाम छोटी-बड़ी करीब 100 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन किया गया। यहां बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए प्रशासन ने क्रेन की व्यवस्था की। पढ़ें पूरी खबर…
4. मेडिकल कॉलेज में गंदगी देख प्राचार्य नाराज कन्नौज जिले के तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कालेज में प्राचार्य पुष्पेंद्र सिंह ने इमरजेंसी का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से इलाज और सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान वार्ड में गंदगी मिलने पर प्राचार्य ने कर्मचारियों को फटकार लगाई। पढ़ें पूरी खबर…
5. विधान परिषद चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया कन्नौज में जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने विधान परिषद चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कलक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण कर मतपेटिकाओं, कागजात और चुनाव सामग्री को देखा और मतपेटिकाओं की साफ-सफाई व उनकी हालत जांचने के निर्देश दिए। मतपत्र, पेपर सील, बैंगनी स्केच पेन, और मुहर जैसी सामग्री ध्यान से मिलान कर के देने के निर्देश दिए। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)