आज अखबार नहीं, प्रयागराज की कल की 10 बड़ी खबरें:बरगद घाट पर रावण जला, नैनी में आतिशबाजी; BJP विधायक बोले- हिंदू बंटे तो अतीक-मुख्तार-आजम आएंगे

Oct 21, 2026 - 06:24
0
आज अखबार नहीं, प्रयागराज की कल की 10 बड़ी खबरें:बरगद घाट पर रावण जला, नैनी में आतिशबाजी; BJP विधायक बोले- हिंदू बंटे तो अतीक-मुख्तार-आजम आएंगे
नमस्कार, आज प्रयागराज में नो पेपर डे हैं। ऐसे में 1 दिन पहले आपके शहर में क्या-कुछ हुआ है, सभी बड़े अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं- अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 बड़ी खबरें 1: प्रयागराज में बरगद घाट पर रावण जला, नैनी में आतिशबाजी:रथ पर सवार होकर पहुंचे राम-लक्ष्मण, MLC सुरेंद्र चौधरी ने किया शस्त्र पूजन प्रयागराज में बरगद घाट पर रथ पर सवार होकर राम-लक्ष्मण पहुंचे। उनकी पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। वहीं नैनी में भी रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई। पढ़ें पूरी खबर 2: प्रयागराज रामलीला के रावण बोले-चुनाव लड़ने पर पुष्पक विमान देंगे:रामलला के भक्त हैं शरद कुशवाहा, फिल्मों और थिएटर में कर चुके हैं काम प्रयागराज की 150 साल से ज्यादा पुरानी कटरा रामलीला में रावण का किरदार निभा रहे शरद कुशवाहा अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। उनसे पूछा गया कि आज के समय में मौका मिले तो किसका हरण करना चाहेंगे? इस पर उन्होंने कहा- अगर मुझे मौका मिले किसी का हरण करने का, तो इस टाइम सिक्किम का गवर्नर है, उसका हरण करूंगा। पढ़ें पूरी खबर 3: प्रयागराज रामलीला में मेघनाद-लक्ष्मण युद्ध; VIDEO:लक्ष्मण को लगी शक्ति, हनुमान संजीवनी लेकर पहुंचे; मेघनाद का वध प्रयागराज की पत्थरचट्टी रामलीला में सोमवार देर रात मेघनाद और लक्ष्मण के बीच भीषण युद्ध का मंचन किया गया। ‘कथा रामराज की’ प्रसंग में अंगद के रावण दरबार पहुंचने, कुम्भकर्ण वध, लक्ष्मण के शक्ति लगने से मूर्छित होने और हनुमान के संजीवनी बूटी लाने तक की घटनाएं दिखाई गईं। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सुदेश बेरी ने रावण पुत्र मेघनाद का किरदार निभाया। पढ़ें पूरी खबर 4: BJP विधायक बोले- हिंदू वोट बंटे तो अतीक-मुख्तार-आजम आएंगे:प्रयागराज में सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा- श्रीकृष्ण पुरी का नाम फिर कसारी-मसारी हो जाएगा प्रयागराज की शहर पश्चिमी सीट से भाजपा विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कसारी-मसारी का नाम बदलने के मुद्दे पर हिंदू वोटों की एकजुटता को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदू बंटे तो फिर अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी और आजम खान जैसे लोगों का दौर लौट सकता है। पढ़ें पूरी खबर 5: देश उन नेताओं को चलाना चाहिए, जिन्होंने परिवार छोड़ा:प्रयागराज में सुदेश बेरी ने कहा- मंत्रियों संसद खाली करो, सांस छोड़कर सब चीज पर टैक्स देश सिर्फ उन नेताओं को चलाना चाहिए, जिन्होंने देश के लिए परिवार छोड़ा है, जैसे नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ, अमित शाह और अजीत डोभाल। जो परिवार से बंधा है, वह देश के लिए कड़े फैसले नहीं ले सकता। हमारे लिए हमेशा कंट्री फर्स्ट (देश पहले) होना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर 6: टोंस नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान चाचा-भतीजे डूबे:3 घंटे बाद शव बरामद, पाटलेश्वर मंदिर के पास हुआ हादसा प्रयागराज में मंगलवार सुबह 10 बजे मूर्ति विसर्जन के दौरान टोंस नदी में चाचा-भतीजे डूब गए। हादसे के 3 घंटे बाद दोनों का शव बरामद कर लिया गया। घटना कौंधियारा थाना क्षेत्र में पतलेश्वर मंदिर के पास स्थित घाट की है। दोनों गांव के लोगों के साथ मूर्ति विसर्जन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। पढ़ें पूरी खबर 7: कांग्रेस प्रवक्ता फरहान बोले- ओवैसी भाजपा की ‘बी’ टीम:राहुल नहीं होते तो हर राज्य गुजरात बन जाता, मुस्लिम आज भी गांधी-नेहरू के साथ कांग्रेस प्रवक्ता फरहान ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के यूपी विधानसभा चुनाव में उतरने पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ओवैसी भाजपा की ‘बी’ टीम के तौर पर काम कर रहे हैं। फरहान ने कहा कि राहुल गांधी नहीं होते तो देश का हर राज्य गुजरात बन गया होता। आज मुसलमान देश में सीना तानकर चल रहा है, तो इसकी वजह राहुल गांधी हैं। पढ़ें पूरी खबर 8: सपा 26 नवंबर को जारी करेगी ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’:प्रयागराज में MLC बोले- पीडीए BJP के खिलाफ, प्रणपत्र संविधान बचाने का संकल्प समाजवादी पार्टी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’ जारी करने की घोषणा की है। पार्टी ने इसके लिए ‘सत्ताईस का संकल्प, पीडीए का प्रणपत्र’ का नारा दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोषणापत्र से जुड़ा पोस्टर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है। पढ़ें पूरी खबर 9: प्रयागराज में महिला की लाठी से पिटाई:दबंग ने सिर पर किया वार, परिवार के युवक को भी किया लहुलुहान, पुलिस बोली- दोनों में सुलह प्रयागराज के पूरामुफ्ती में मामूली विवाद के बाद एक महिला की डंडों से पिटाई कर दी गई। महिला अपने परिवार के युवक को पिटता देख बीचबचाव करने पहुंची थी, लेकिन हमलावर ने उस पर भी डंडे बरसाने शुरू कर दिए। महिला के सिर पर डंडे से वार किया गया। पढ़ें पूरी खबर 10: पूजा पंडाल में 2 युवकों को जमीन पर गिराकर पीटा:प्रयागराज में लात-घूसे बरसाए, संस्कृत पाठशाला में मारपीट से मची अफरातफरी प्रयागराज के कोरांव स्थित संस्कृत पाठशाला के पूजा पंडाल में सोमवार रात मारपीट हो गई। कुछ लोगों ने दो युवकों को थप्पड़ और घूंसों से पीटा। दोनों के जमीन पर गिरने के बाद भी हमलावर उन्हें लात-घूंसों से मारते रहे। अचानक हुई घटना से पंडाल में अफरातफरी मच गई। फिलहाल मारपीट करने वालों की पहचान नहीं हो सकी है। पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User