आज अयोध्या आएंगे केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह:2 घंटे रहेंगे, उदासीन ऋषि आश्रम रानोपाली के धार्मिक समारोह में शामिल होंगे

Oct 05, 2026 - 07:30
0
आज अयोध्या आएंगे केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह:2 घंटे रहेंगे, उदासीन ऋषि आश्रम रानोपाली के धार्मिक समारोह में शामिल होंगे
सोमवार, 5 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अयोध्या पहुंच रहे हैं। वे उदासीन ऋषि आश्रम रानोपाली में चल रहे 10 दिवसीय गुरु पर्व समारोह के समापन समारोह में शामिल होंगे।इस दौरान वह आश्रम परिसर में नवनिर्मित नारायण संस्कृत महाविद्यालय के भवन का लोकार्पण करेंगे। माना जा रहा है कि राजनाथ सिंह रामलला और हनुमानगढ़ी मंदिर में भी दर्शन-पूजन करेंगे। रक्षामंत्री आश्रम परिसर में बनी सिद्ध संतों की समाधियों का पूजन भी करेंगे।वे करीब दो घंटे अयोध्या में रहेंगे।आश्रम में वे संतों की मौजूदगी में सभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को देखते हुए रानोपाली आश्रम के विशाल परिसर को कड़ी सुरक्षा घेरे में लिया गया है।आश्रम की बहुस्तरीय सुरक्षा के साथ अनेक सुरक्षा ऐजिेंसियों ने डेरा डाल दिया है।अनेक सुरक्षा माध्यमों से पूरे आश्रम परिसर की निगरानी हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है, हालांकि उनका दौरा अभी आधिकारिक रूप से तय नहीं हुआ है। रक्षामंत्री के आगमन को लेकर आश्रम परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दोपहर करीब 12 बजे उदासीन आश्रम पहुंचेंगे और दोपहर 1:50 बजे तक वहां रहेंगे। इस दौरान समारोह में साधु-संतों, महामंडलेश्वरों, उदासीन संप्रदाय के संतों, श्रद्धालुओं और प्रबुद्धजनों का समागम होगा। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक, पूर्व सांसद सहित कई जनप्रतिनिधियों के भी शामिल होने की संभावना है। गुरु परंपरा और संस्कृत शिक्षा को मिलेगा नया आयाम उदासीन ऋषि आश्रम के महंत डॉ. भरत दास महाराज ने कहा कि गुरु पर्व भारतीय सनातन परंपरा में गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। गुरु ही समाज को संस्कार, सदाचार और आध्यात्मिक मूल्यों का मार्ग दिखाते हैं। गुरु पर्व का समापन संतों के सानिध्य में होना गौरव का विषय है। नारायण संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण संस्कृत शिक्षा और भारतीय ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि संस्कृत हमारी सांस्कृतिक विरासत की आधारशिला है और इसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए शैक्षणिक संस्थानों को सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है। रक्षामंत्री और मुख्यमंत्री के करीब दो घंटे तक आश्रम में रहने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। गुरु पर्व के समापन समारोह की अध्यक्षता महंत डॉ. भरत दास महाराज करेंगे। आयोजन को लेकर आश्रम परिसर को सजाने-संवारने के साथ अतिथियों और श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यापक तैयारियां की गई हैं। संतों के सानिध्य में होने वाला यह समारोह आध्यात्मिक चेतना, गुरु-शिष्य परंपरा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश देगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User