पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने किया सुसाइड:झांसी में भाई खाना देने गया तो फंदे पर लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

Oct 05, 2026 - 07:30
0
पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने किया सुसाइड:झांसी में भाई खाना देने गया तो फंदे पर लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
झांसी में पत्नी के मायके जाने के 4 दिन बाद एक युवक ने सुसाइड कर लिया। वह सैलून की दुकान चलाता था। पत्नी के मायके जाने के बाद वह गुमसुम रहने लगा। अपनी दुकान पर भी ध्यान नहीं दे रहा था। रविवार को वह घर पर अकेला था। देर शाम भाई खाना देने पहुंचा तो युवक फंदे पर लटका था। यह देख घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के महावीरन राजीव नगर का है। छोटे-छोटे दो बच्चे हैं मृतका का नाम शिवम सेन (37) था। वह प्रेमनगर के महावीरन राजीव नगर का रहने वाला था। उसकी शादी लगभग 7 साल पहले विनीता से हुई थी। दोनों की दो बेटी नैना (6) और सुनैना (4) हैं। शिवम अपने पुश्तैनी मकान के ऊपरी हिस्से में रहता था जबकि नीचे मां एवं भाई रहते हैं। शिवम महावीरन मोहल्ले में ही शिवम सैलून नाम से दुकान चलाता था। परिजनों ने बताया- चार दिन पहले उसके ससुर घर आए थे। वह अपने साथ पत्नी विनीता और बच्चों को लेकर चले गए थे। इसके बाद से शिवम घर पर अकेला था। छोटा भाई हिमांशु उसे खाना पहुंचाता था। दिन में ठीक था, शाम को लटका मिला हिमांशु ने बताया कि मैं रविवार दोपहर को भाई शिवम को खाना देकर गया था। देर शाम जब मैं दोबारा खाना लेकर कमरे में पहुंचा तो शिवम पंखे पर चुनरी से फंदा बनाकर लटका था। यह देखकर उसकी चीख निकल गई। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग आ गए। पड़ोसी भी जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिया नंबर नौ चौकी प्रभारी दीपक धामा भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी घटना स्थल का जायजा लिया। थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुसाइड की वजह की पड़ताल की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User