आज अयोध्या के रामकथा पार्क आऐंगे डिप्टी सीएम ब़ृजेश पाठक:वशिष्ठ फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे
यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आज शाम अयोध्या पहुंच रहे हैं। वे सरयूतट स्थित रामकथा पार्क में आयोजित वशिष्ठ सम्मान समारोह में शाामिल होंगे।यह समारोह महापौर पडित गिरीशपति तिवारी की ओर से आयोजित किया गया है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आज अयोध्या में दो कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। रामकथा पार्क से पहले वे दोपहर 1:30 बजे दशरथ मेडिकल कॉलेज गंजा,में होने वाले मेडिकल कांफ्रेंस में शामिल होंगे। रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य विद्या भास्कर महाराज को सम्मानित किया जाएगा वशिष्ठ फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से वर्ष 2018 में शुरू किए गए वशिष्ठ सम्मान की श्रृंखला में इस वर्ष जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य विद्या भास्कर महाराज को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महान योद्धा बृजनंदन ब्रह्मचारी की स्मृति में प्रदान किया जाने वाला बृजनंदन ब्रह्मचारी सम्मान इस वर्ष दि आयुष्मान फाउंडेशन को दिया जाएगा। भजन संध्या का भी आयोजन होगा वशिष्ठ फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि पंडित उमापति त्रिपाठी की चित्र-मातृ नवमी के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह चार अक्टूबर को रामकथा पार्क में दोपहर तीन बजे आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक होंगे। इस अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध कलाकार रूपेश मिश्र प्रस्तुति देंगे। विद्वानों ने उनकी लगभग 48 रचनाओं का उल्लेख किया है उन्होंने बताया कि पं. उमापति त्रिपाठी का सनातन संस्कृति के उत्थान में अविस्मरणीय योगदान रहा है। उन्होंने संस्कृत और हिंदी में अनेक विशिष्ट रचनाओं की रचना की, जिनमें दर्शन, अध्यात्म और रसोपासना प्रमुख विषय रहे। विद्वानों ने उनकी लगभग 48 रचनाओं का उल्लेख किया है। जनसम्पर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार पंडित उमापति त्रिपाठी प्रभु श्रीराम को राजकुमार के रूप में अपना शिष्य तथा स्वयं को उनका गुरु, मित्र एवं सभासद मानते थे। उनकी इसी उपासना भावना से मंदिर में विराजमान श्रीराम को आशीष प्रदान किए जाने की आलौकिक घटना भी अयोध्या की धार्मिक परंपरा में विशेष रूप से चर्चित है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)