प्रतापगढ़ में मारपीट में घायल महिला की मौत:हीरागंज बाजार बंद, व्यापारियों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की; 3 गिरफ्तार

Oct 04, 2026 - 11:31
0
प्रतापगढ़ में मारपीट में घायल महिला की मौत:हीरागंज बाजार बंद, व्यापारियों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की; 3 गिरफ्तार
प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना क्षेत्र में बकरियों को लेकर हुए विवाद में घायल महिला रीना उर्फ आरती केसरवानी (30) की शनिवार शाम लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके विरोध में रविवार को हीरागंज बाजार बंद रहा। व्यापारियों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 22 सितंबर को तख्त का पुरवा गांव में रीना केसरवानी ने घर के सामने सब्जियों के पौधे खा रही बकरियों का विरोध किया था। आरोप है कि संतलाल ने सियालाल, शिवमूरत और कल्लू के साथ मिलकर रीना और उनकी देवरानी से लाठी-डंडों से मारपीट की थी। रीना को गंभीर चोटें आईं थीं, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पहले मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था, बाद में जानलेवा हमले की धारा बढ़ाई गई। एक आरोपी संतलाल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। थाना प्रभारी राहुल कुमार के मुताबिक, शनिवार रात तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में हत्या की धारा जोड़ी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User