आजमगढ़ CMO औचक निरीक्षण:जिगनी और मेंहनगर में कई कर्मचारी मिले अनुपस्थित, स्पष्टीकरण तलब

Oct 10, 2026 - 18:26
0
आजमगढ़ CMO औचक निरीक्षण:जिगनी और मेंहनगर में कई कर्मचारी मिले अनुपस्थित, स्पष्टीकरण तलब
आजमगढ़ जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और सरकारी अस्पतालों में कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिगनी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने संबंधित कर्मचारियों से दो दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वेतन रोकने की संस्तुति करने के साथ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिगनी में तीन कर्मचारी अनुपस्थित सीएमओ ने सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिगनी का निरीक्षण किया। यहां उपस्थिति पंजिका की जांच में डॉ. अखिलेश, लैब टेक्नीशियन मृत्युंजय पांडेय और डेंटल हाइजीनिस्ट अमित कुमार अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने संबंधित कर्मचारियों को दो दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके बाद सीएमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनगर पहुंचे। यहां उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। निरीक्षण के दौरान नियमित कर्मचारी उपस्थित मिले, जबकि अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों में अधिकांश संविदा पर तैनात थे। जांच में राहुल शर्मा (एलटीटी) 9 अक्टूबर को, राजू प्रजापति (बीपीएचयू) 10 अक्टूबर को, अमित कुमार (एसटीसीएस) 9 और 10 अक्टूबर को तथा अनिल कुमार गुप्ता (डाटा एंट्री ऑपरेटर) 10 अक्टूबर को अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा प्रवीण कुमार बर्नवाल (बीएएम) और रविशंकर राय (बीसीपीएम) भी 9 और 10 अक्टूबर को अनुपस्थित मिले। चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की अनुपस्थिति भी मिली। निरीक्षण के दौरान आरबीएसके से संबंधित डॉ. पीयूष सिंह, डॉ. किरण यादव, वरुण सिंह, सुनीता सिंह, पूजा मिश्रा, डॉ. संध्या सिंह, डॉ. सरफराज अहमद, डॉ. विपुल कुमार, पंकज श्रीवास्तव, डॉ. श्रेया सिंह, डॉ. अर्जुन सरोज, डॉ. प्रतिभा कुमारी, डॉ. प्रदीप सिंह और डॉ. अमन पांडेय भी अनुपस्थित पाए गए। इसके अतिरिक्त आयुष चिकित्सक डॉ. अमित कुमार, वार्ड ब्वाय मोहम्मद मोहसिन, एफआई रामसागर, बीएचडब्ल्यू सूरज प्रकाश यादव, हेल्थ सुपरवाइजर श्रीनाथ यादव, विनय कुमार भारद्वाज और अजय कुमार सिंह भी निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले। इनमें वार्ड ब्वाय मोहम्मद मोहसिन 8, 9 और 10 अक्टूबर से अनुपस्थित पाए गए। दो दिन में जवाब नहीं तो होगी कार्रवाई मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा ने स्पष्ट किया कि संबंधित कर्मचारियों को दो दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देना होगा। निर्धारित समय में जवाब नहीं देने या स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने की संस्तुति की जाएगी। साथ ही नियमानुसार विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। सीएमओ ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में तैनात प्रत्येक चिकित्सक और कर्मचारी की जिम्मेदारी है कि वह निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करे। कर्मचारियों की अनुपस्थिति से मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User