अयोध्या में 2 हजार स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होंगी:ढोल-नगाड़ों के साथ पंडालों में पहुंचाई जा रहीं मूर्तियां, सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात

Oct 10, 2026 - 18:26
0
अयोध्या में 2 हजार स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होंगी:ढोल-नगाड़ों के साथ पंडालों में पहुंचाई जा रहीं मूर्तियां, सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात
अयोध्या में शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। रविवार से नवरात्र शुरू होने से पहले शनिवार को दुर्गा प्रतिमाओं को पंडालों तक पहुंचाने का सिलसिला शुरू हो गया। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 2 हजार स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित करने की तैयारी है। पूजा समितियों के सदस्य ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं को पंडालों तक ले जाते नजर आए। रुदौली से मिल्कीपुर तक सज रहे पंडाल रुदौली, मवई, अमानीगंज, कुमारगंज, मिल्कीपुर, बाबा बाजार, सोहावल, बारुन बाजार, शाहगंज, धरमगंज, बहादुरगंज, खंडासा और तुरश्मपुर समेत कई क्षेत्रों में दुर्गा पूजा की तैयारियां चल रही हैं। पूजा समितियां पंडालों को सजाने और प्रतिमाओं की स्थापना की व्यवस्था में जुटी हैं। रविवार सुबह से पंडालों में पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी। प्रतिमाओं को पंडालों तक ले जाने के दौरान अव्यवस्था रोकने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है। प्रशासन ने रविवार को भी प्रतिमाओं को पहुंचाने के लिए जरूरी इंतजाम किए हैं। तीन चरणों में होगी त्योहार की व्यवस्था शारदीय नवरात्र और दशहरा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मिल्कीपुर तहसील प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। उपजिलाधिकारी पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में तहसील मुख्यालय के सभागार में बैठक हुई। इसमें थानाध्यक्षों, बिजली विभाग के उपखंड अधिकारियों और विकास विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में त्योहार के दौरान सुरक्षा, बिजली व्यवस्था और प्रतिमा विसर्जन स्थलों की तैयारियों की समीक्षा की गई। एसडीएम ने व्यवस्था को तीन चरणों में बांटा। पहले चरण में प्रतिमा स्थापना, दूसरे में रावण दहन और तीसरे में प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विसर्जन स्थलों की कमियां दूर करने के निर्देश एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र में पुलिस की निगरानी लगातार जारी रहेगी। प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बने दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। उन्होंने संबंधित विभागों को विसर्जन स्थलों पर मौजूद कमियां दूर करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। प्रशासन का जोर त्योहार के सभी चरणों में सुरक्षा, आपसी समन्वय और जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User