आजमगढ़ कोर्ट ने सुनाया फैसला:2014 में दर्ज हुआ था मुकदमा, लगाया गया 4000 जुर्माना

Oct 09, 2026 - 19:24
0
आजमगढ़ कोर्ट ने सुनाया फैसला:2014 में दर्ज हुआ था मुकदमा, लगाया गया 4000 जुर्माना
आजमगढ़ में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेन्ट के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद ग्रामीण न्यायालय मेहनगर के जज प्रवीण प्रियदर्शी ने शुक्रवार को एक आरोपी को न्यायालय उठने तक की सजा व 4000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया। अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी मुकदमा राजकुमार निवासी वीरपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ ने 19अक्टूबर 2014 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके अनुसार आरोपी मनोज कुमार राजभर निवासी नवापुरा थाना तरवा जनपद आजमगढ़ के द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर वादी के पिता को एक्सीडेन्ट कर देना। जिससे वादी के पिता की मृत्यु हो गई। इस मामले में सुनवाई के दौरान शुक्रवार को आरोपी मनोज ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। तब जुर्म स्वीकृति के आधार पर आरोपी मनोज कुमार राजभर को दोषसिद्ध पाते हुए न्यायालय उठने तक की सजा व 4000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User