आजमगढ़ में गोवध के आरोपी को पकड़ा:कार में दुर्गंध और खून के निशान मिले, मांस के टुकड़े कूड़ाघर में फेंकने का आरोप
आजमगढ़ के निजामाबाद में प्रतिबंधित पशु के वध के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महफूज आजमी (28) निवासी फरिहा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, वाहन की जांच में दुर्गंध और कई जगह खून के निशान मिले हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया। मकान से तीन बोरियों में मिला मांस पुलिस के मुताबिक, 9 अक्टूबर 2026 को सूचना मिली थी कि निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव में जाहिद पुत्र मैनुद्दीन के मकान में प्रतिबंधित पशु का वध कर मांस बेचा जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर कोई आरोपी नहीं मिला। तलाशी के दौरान तीन प्लास्टिक की बोरियों में मांस, एक लोहे का चापड़, लकड़ी का ठीहा और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। मौके पर फील्ड यूनिट और पशु चिकित्साधिकारी को बुलाकर जांच कराई गई। मांस का नमूना लेने के बाद शेष मांस को नियमानुसार निस्तारित कराया गया। चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा इस मामले में 10 अक्टूबर को निजामाबाद थाने में मुकदमा अपराध संख्या 259/2026 दर्ज किया गया था। पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5/8 और आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मुखबिर की सूचना पर स्कॉर्पियो बरामद पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर को सूचना मिली कि घटना से जुड़ी स्कॉर्पियो असगड़ा मुस्तफाबाद चौक पर खड़ी है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन चालक महफूज आजमी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महफूज ने कथित तौर पर बताया कि 9 अक्टूबर को उसने जाहिद के साथ मिलकर प्रतिबंधित पशु का वध किया था। इसके बाद अवशेष बोरियों में भरकर इसी स्कॉर्पियो से ले जाए गए और कूड़ाघर में फेंक दिए गए। पुलिस ने स्कॉर्पियो को बरामदगी में शामिल कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)