आजमगढ़ में ज्वेलर्स की दुकान से 35 लाख की चोरी:चोरों ने स्ट्रीट लाइट का तार काटकर इलाके में अंधेरा किया, 100 ग्राम सोना और 12 किलो चांदी चुराई

Sep 25, 2026 - 09:55
0
आजमगढ़ में ज्वेलर्स की दुकान से 35 लाख की चोरी:चोरों ने स्ट्रीट लाइट का तार काटकर इलाके में अंधेरा किया, 100 ग्राम सोना और 12 किलो चांदी चुराई
आजमगढ़ के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा चौक स्थित आजमगढ़ रोड पर बीती रात बेखौफ चोरों ने 'ओम ज्वेलर्स' की दुकान को अपना निशाना बनाया। चोर दुकान का शटर तोड़कर करीब 35 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण समेट कर फरार हो गए। चोरी गए सामान में लगभग 100 ग्राम सोना और 12 किलोग्राम चांदी के जेवरात शामिल हैं। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह करीब सात बजे हुई, जब पीड़ित व्यापारी पवन कुमार गुप्ता (पुत्र राजेंद्र प्रसाद) नीचे आए। पीड़ित का परिवार दुकान के ठीक ऊपरी हिस्से में ही रहता है। हैरानी की बात यह है कि दुकान के ठीक सामने कार खड़ी होने के बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। शातिराना अंदाज में वारदात को दिया अंजाम चोरी की यह पूरी घटना चोरों की शातिराना योजना की ओर इशारा करती है। वारदात से पहले चोरों ने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे का मुंह नीचे झुका दिया ताकि उनकी तस्वीरें न आ सकें। इसके बाद उन्होंने सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइट का तार काटकर इलाके में अंधेरा किया। फिर शटर तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुए और कीमती आभूषण समेटकर चंपत हो गए। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही निजामाबाद थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही मामले के खुलासे का दावा किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User