आजमगढ़ में लड़की ने की पिस्टल से फायरिंग:सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो, जांच में जुटी पुलिस

Sep 28, 2026 - 21:16
0
आजमगढ़ में लड़की ने की पिस्टल से फायरिंग:सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो, जांच में जुटी पुलिस
आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का पिस्टल से फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने सिधारी थाना प्रभारी को वीडियो की सत्यता जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वायरल वीडियो में घर के अंदर गुब्बारे सजे दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान युवती हाथ में पिस्टल लेकर फायरिंग करती नजर आ रही है। वीडियो कब और किस मौके का है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस कर रही वीडियो की जांच एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि वाट्सऐप पर एक महिला का फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो सिधारी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। थाना प्रभारी को वीडियो की सत्यता की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हर्ष फायरिंग के मामलों में कार्रवाई आजमगढ़ में हर्ष फायरिंग के मामलों में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। ऐसे मामलों में मुकदमे दर्ज होने के साथ संबंधित शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User