फर्रुखाबाद में दो दोस्तों की एक साथ उठी अर्थी:पानी से भरे गड्ढे में डूबने से हुई थी मौत, 20 मीटर की दूरी पर था घर
फर्रुखाबाद में रविवार को पानी से भरे गड्ढे में डूबने से सूरज (12) और मोनू (10) की मौत हो गई थी। दोनों गहरे दोस्त थे और उनके घर गांव की एक ही गली में करीब 20 मीटर की दूरी पर थे। सोमवार शाम करीब 4 बजे पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव घर पहुंचे तो परिवारों में कोहराम मच गया। एक साथ दो दोस्तों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। मामला कायमगंज कोतवाली क्षेत्र का है। दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के कटरा रहमत खां निवासी सूरज और मोनू के पिता मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दोनों बच्चों की दोस्ती पूरे गांव में चर्चा का विषय थी। रविवार को हादसे के बाद से ही गांव में शोक का माहौल था। परिजनों के मुताबिक, रविवार शाम से दोनों के घरों की गली में किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला। एक साथ उठी दोनों दोस्तों की अर्थी सोमवार शाम करीब 4 बजे पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव घर पहुंचे। शव देखते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों को किसी तरह ढाढ़स बंधाया गया। इसके बाद अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हुई। शाम करीब 5:30 बजे दोनों दोस्तों की अर्थी एक साथ उठी तो माहौल गमगीन हो गया। अंतिम यात्रा में शामिल लोगों की आंखें नम हो गईं। गांव में लोग दोनों बच्चों और उनकी दोस्ती की चर्चा करते नजर आए। बूढ़ी गंगा के पास हुआ अंतिम संस्कार दोनों बच्चों के शव गांव पहुंचने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। लोगों ने दोनों बच्चों को श्रद्धांजलि दी और उनकी दोस्ती को याद किया। देर शाम करीब 6:30 बजे बूढ़ी गंगा के पास दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)