आजमगढ़ में माफिया के सहयोगी की संपत्ति कुर्क:3 अक्टूबर को जिले के डीएम ने दिया था निर्देश, 28 लाख रुपए से अधिक की हुई कुर्की

Oct 12, 2026 - 16:24
0
आजमगढ़ में माफिया के सहयोगी की संपत्ति कुर्क:3 अक्टूबर को जिले के डीएम ने दिया था निर्देश, 28 लाख रुपए से अधिक की हुई कुर्की
आजमगढ़ में प्रदेश स्तर पर चिह्नित माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह के सहयोगी सुनील कुमार सिंह की 28.90 लाख रुपये बाजार मूल्य की दो संपत्तियों को आजमगढ़ पुलिस ने जब्त कर लिया। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर सोमवार को थाना सिधारी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत यह कार्रवाई की। जब्त संपत्तियों में एक जेसीबी और एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शामिल है। सुनील कुमार सिंह पुत्र तीर्थराज सिंह निवासी ताहिरपुर बघावर, थाना रौनापार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले की विवेचना थाना सिधारी के प्रभारी निरीक्षक कर रहे हैं। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, अभियुक्त पर अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने तथा अवैध धन से संपत्तियां अर्जित करने का आरोप है। इन संपत्तियों को खरीदने के लिए प्रथम दृष्टया कोई वैध आय-स्रोत सामने नहीं आया। डीएम ने दिया था निर्देश जिला मजिस्ट्रेट ने तीन अक्टूबर 2026 को दोनों वाहनों को कुर्क करने का आदेश जारी किया था। इसी क्रम में 12 अक्टूबर को सिधारी पुलिस ने अभियुक्त के घर के बाहर से दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। जब्ती की एक प्रति अभियुक्त के पुत्र सोनू सिंह को दी गई, जबकि जब्त वाहनों को थाना रौनापार परिसर में खड़ा कराया गया। जब्त की गई जेसीबी का पंजीकरण नंबर UP-50-DT-4150 है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के अनुसार, इसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये और बाजार मूल्य 28 लाख रुपये है। वहीं, हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP-50-BD-0560) की अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये और बाजार मूल्य 90 हजार रुपये आंका गया है। दोनों वाहनों का कुल बाजार मूल्य 28 लाख 90 हजार रुपये है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User