पूर्वांचल विश्वविद्यालय में ड्रोन तकनीक का 5 दिवसीय बूटकैंप शुरू:सी-डैक के सहयोग से होगा प्रशिक्षण, कुलपति बोले- परिसर में उड़ेंगे 10 ड्रोन

Oct 12, 2026 - 16:24
0
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में ड्रोन तकनीक का 5 दिवसीय बूटकैंप शुरू:सी-डैक के सहयोग से होगा प्रशिक्षण, कुलपति बोले- परिसर में उड़ेंगे 10 ड्रोन
जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय 'स्वयान' ड्रोन बूटकैंप सोमवार को 12 बजे से 2 बजे तक शुरू हुआ। सी-डैक, नोएडा के सहयोग से यह आयोजन 12 से 16 अक्टूबर तक चलेगा। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से उत्साह से भाग लेने को कहा। उन्होंने बताया कि बूटकैंप से ड्रोन बनाना और उड़ाना सीखेंगे। परिसर में एक साथ दस ड्रोन उड़ सकेंगे। सी-डैक, नोएडा की साइंटिस्ट डॉ. कल्पना जौहरी ने ड्रोन की उड़ान से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही योजना, सेंसर का प्रभावी उपयोग और ऊर्जा-कुशल तकनीकों से ड्रोन की उड़ान अवधि बढ़ाई जा सकती है। देखें, 3 तस्वीरें… डॉ. ज्योति पी. सिंह ने बताया कि बूटकैंप में अनुशासन और प्रायोगिक कौशल पर जोर रहता है। कार्यक्रम में डॉ. पारुल त्रिवेदी, डॉ. दिवेन्दु मिश्रा, सुधीर सिंह, पूनम सोनकर, डॉ. रीतेश बरनवाल, डॉ. प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. शैलेश प्रजापति, डॉ. संतोष कुमार त्रिपाठी, डॉ. अजय मौर्य, जया शुक्ल और डॉ. नवीन चौरसिया सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User