आजमगढ़ में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा:10 हजार से अधिक लोगों ने लिया विकसित भारत का संकल्पनरौली तिराहे पर जुटा जनसैलाब
आजमगढ़ जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को आजमगढ़ में ‘सेवा ज्योति यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा’ का भव्य आयोजन किया गया। नरौली तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 10 हजार से अधिक लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विचारों को सुना और ‘विकसित भारत 2047’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवों और विकासखंडों से लोग पैदल, साइकिल और बाइक रैलियों के माध्यम से नरौली तिराहे पर पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा। इसके बाद सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उनके संबोधन का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा के दौरान मिले 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह आज भी स्वयं को विद्यार्थी मानते हैं और निरंतर कुछ नया सीखने का प्रयास करते हैं। संबोधन के बाद उपस्थित लोगों को ‘विकसित भारत 2047’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया गया।
सेवा ज्योति बनी सेवा और राष्ट्र समर्पण का प्रतीक नरौली तिराहे पर सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। इसे सेवा, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना का प्रतीक बताया गया। इसके बाद हजारों लोगों ने नरौली तिराहे से लगभग दो किलोमीटर की पदयात्रा की। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कृतित्व और व्यक्तित्व से लोगों को अवगत कराया गया। पदयात्रा कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचकर जनसभा के रूप में संपन्न हुई। आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण
सेवा ज्योति यात्रा के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आजमगढ़ के प्रभारी विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पूरे देश में आज सेवा ज्योति यात्रा निकाली है आज ही के दिन 2001 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। उनके सेवा के 25 वर्ष पूरे हुए हैं इस अवसर पर पूरे देश भर में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई है। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा है। कार्यक्रम में डॉ. धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य तथा आजमगढ़ प्रभारी, भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर, पूर्व सांसद नीलम सोनकर, पूर्व विधायक वंदना सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)