आजमगढ़ में सड़क हादसे में छात्रा की मौत:भाई गंभीर रूप से घायल, स्कूल जाते समय ट्रेलर ने मारी टक्कर

Oct 14, 2026 - 12:55
0
आजमगढ़ में सड़क हादसे में छात्रा की मौत:भाई गंभीर रूप से घायल, स्कूल जाते समय ट्रेलर ने मारी टक्कर
आजमगढ़ के मुबारकपुर कस्बे के कटरा में बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। हादसे में 16 साल की छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। दोनों बाइक से स्कूल जा रहे थे। टक्कर लगने से छात्रा सड़क पर गिर गई और ट्रेलर उसे कुचलते हुए निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और चालक की तलाश शुरू कर दी। छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्कूल जाते समय हुआ हादसा मुबारकपुर कस्बे के पूरा रानी मोहल्ला निवासी तहजीब (16) पुत्री गुलरेज कक्षा 11 की छात्रा थी। बुधवार सुबह वह अपने चचेरे भाई रेयाज (15) पुत्र डॉ. हुमायूं के साथ बाइक से मुस्तफाबाद स्थित स्कूल जा रही थी। दोनों कटरा के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से आए ट्रेलर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तहजीब सड़क पर गिर गई और ट्रेलर की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में रेयाज भी घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User